फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में घुसे बदमाशों ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में संचालित एक निजी नर्सिंग होम में लगभग एक माह पहले तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न होने से मनबढ़ किस्म के लोग शुक्रवार की रात बेधड़क अस्पताल में घुसकर अस्पताल संचालक व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे अस्पताल संचालक काफी डरे व सहमे हुए है। मड़िहान थाने में तहरीर देकर अस्पताल के मालिक ने कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन

पिछले माह 11 फरवरी को क्षेत्र में संचालित एक निजी चिकित्सालय में गर्भवती महिला की मौत होने के बाद महिला के परिजनों सहित कुछ सरहंग व अपराधी किस्म के लोगों द्वारा अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ किया था। जिससे अस्पताल में लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई थी। अस्पताल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, पर महीनों बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। जिससे घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ घूम रहे है। बदमाश अस्पताल संचालक को बार-बार धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को होली के दिन चेहरे पर रंग लगाए हुए चार पहिया वाहन से आए छह की संख्या में लोग अस्पताल में घुस गए। अस्पताल संचालक को धमकाने लगे। जिससे भयभीत अस्पताल संचालक ने मड़िहान थाने में तहरीर दिया। सीसी टीवी फुटेज में साक्ष्य होने की बात बताया। अस्पताल संचालक ने अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें