फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बसे लौटी, पर लंबी यात्रा वालों की परेशानी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव शुरु होने के बाद ही जिले से गैर जिलों में गई 28 बसों में 20 बसें लौट आई है, पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को अभी बस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को घंटो रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रह है। इसके चलते लोग प्राइवेट बसों या अन्य साधन से जाने को विवश हो रहे है।
विज्ञापन

रोडवेज मिर्जापुर में 56 निगम की और 11 अनुबंधित बसें है। इसमें प्रथम चरण के चुनाव के बाद से ही 28 बसें चली गई है। इससे लखनऊ, कानपुर और अन्य लंबी रुट की यात्रा बंद चल रही थी। यही नहीं पड़ोस के सोनभद्र और वाराणसी के लिए भी बस समय से नहीं मिल रही थी। सोमवार को सातवें चरण का चुनाव मिर्जापुर में होना है। 28 बसों में 20 बसें तो आ गई है, पर यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रविवार को राबर्टसगंज आदि स्थानों पर जाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि 28 बसों में 20 बसें आ गई है। समस्या पहले से कम हुई है। सांतवे चरण के लिए जिले की फोर्स को मतदान केंद्र पर पर रवाना करने के लिए 30 जिलों से करीब 200 बसें आई है। उन बसों से पुलिस और फोर्स के जवानों को भेजा जा रहा है। जिले की बसें डिपों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें