फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी पर नगर में रैन बसेरा नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। अब सुबह और शाम के साथ ही रात में भी ठंड बढ़ गई है। प्रतिवर्ष नगर पालिका क्षेत्र में तीन रैन बसेरा नगर पालिका की तरफ से बनवाए जाते हैं। लेकिन इस साल अब तक इसके लिए तैयारी नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि ठंड इसी प्रकार बढ़ती रही तो शीघ्र ही रैन बसेरे की जरूरत पड़ सकती है। नगर में नगर पालिका की ओर से रोडवेज परिसर के पीछे तथा विंध्याचल में बरतर के पास रैन बसेरा बनवाया जाता है। इसके बाद यदि लोगों की संख्या अधिक होती है तो घंटाघर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर में अतिरिक्त रैन बसेरा बनवाया जाता है। रोडवेज परिसर के पास व बरतर के पास वाले रैन बसेरा में प्राथमिक तौर पर 50 बेड वाला रैन बसेरा बनवाया जाता है। लेकिन यह अब तक तैयार नहीं हो सका है। नागरिकों का कहना है कि रैन बसेरा बन जाने से कम से कम रिक्शा चालक, ठेला चालक या दूर दराज से आने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रेनों का पूर्ण संचालन न होने से बढ़ रही समस्या
मिर्जापुर। अभी ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति नहीं हो पा रहा है। इसलिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्या अधिक है। पहले तो वह सुबह आते थे और शाम को दूसरी ट्रेन से वापस लौट जाते थे लेकिन अब यह सुविधा भी नहीं है। इसलिए रैन बसेरा की आवश्यकता पहले से अधिक हो रही है। बताया जा रहा है कि एक- दो लोग यहां पर रैन बसेरा के बारे में पूछताछ कर वापस भी लौट चुके हैं।
रैन बसेरा में उपलब्ध होती हैं यह सुविधाएं
मिर्जापुर। रैन बसेरा अस्थायी रूप से बनाया जाता है। इसमें गद्दा- चादर, तकिया, रजाई, के साथ ही अलाव, पीने का पानी व शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसके साथ ही एक केयर टेकर की भी तैनाती की जाती है जो कि रैन बसेरा की देखभाल करता है। यदि कोई समस्या होती है तो वह विभाग को सूचित कर उस समस्या को दूर कराता है।
विज्ञापन

चुनार में बनेंगे दो रैन बसेरे
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र में जाड़ा के लिए दो रैन बसेरे बनाए जाएंगे। एक नगर पालिका के दरगाह शरीफ स्थित उत्सव भवन में तथा दूसरा टेकौर के सामुदायिक भवन में बनवाया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने कहा कि ठंड बढ़ने पर रैन बसेरा बनवाया जाएगा। वहीं, इस मामले में नपा के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी सर्दी अधिक नहीं है। लोगों को इसकी जरूरत भी महसूस नहीं हो रही है लेकिन रैन बसेरा की तैयारी की जा रही है। अतिशीघ्र इसे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें