फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात बेहतर करने के लिए आए बजट का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात माह 2020 में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सात लाख 52 हजार रुपये का बजट मिला था। इससे फोल्डिंग बैरियर, लाइट लैंप पोस्ट, कोन आदि उपकरणों की खरीद कर उनको यातायात बेहतर करने के लिए लगाया जाना था, पर इस बजट का उपयोग नहीं हुआ। नगर में कई स्थानों पर सड़को पर लगा प्लास्टिक का डिवाइडर लगा था जो नया होने के बजाए पूरी तरह से उजड़ गया।
विज्ञापन

यातायात माह यातायात बेहतर करने के लिए मनाया जाता है। इसके लिए सड़क पर चलने वाले लोगों को तो नियमों का पालन कराने के लिए यातायात विभाग या पुलिस विभाग चालान आदि की कार्रवाई करता है, पर सड़क पर चलने वाले लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं कराता है। सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर दूसरी साइड पर वाहनों के घुसने से जाम लगता है। इसके लिए कई स्थानों पर मोटी प्लास्टिक के डिवाइडर आदि लगे थे, जो पूरी तरह उजड़ गए है। पिछले वर्ष यातायात माह में सात लाख 52 हजार रुपये बजट मिला था। इस बजट से यातायात बेहतरी के लिए फोल्डिंग बैरियर, लाइट लैंप पोस्ट, कोन आदि खरीदना था। यातायात माह 2020 से यातायात माह 2021 आ गया, पर नगर की सड़कों पर इस बजट का उपयोग कहीं दिखाई नहीं दिया। आए दिन नगर की सड़कों पर जाम लगता है, पर वन वे बनाया गया है, पर उसका पालन नहीं हो रहा है। यातायात माह में यातायात बेहतरी के नाम पर सिर्फ गोष्ठी और चालान की ही कार्रवाई होती है। पिछले यातायात माह में मिला बजट खर्च हुआ नहीं इस बारे मेें कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें