फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटाए गए घरों से गुजरे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुरेकापुरम कालोनी स्थित सुरेश कुमार पांडेय के परिसर से विद्युत विभाग कई कनेक्शनों का तार ले गया है। किसी भी क्षण कोई भी दुर्घटना हो सकती है लेकिन आपत्ति करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सुुरेश कुमार पांडेय इस घर में कुछ दिनों से नहीं रह रहे थे। वह बाहर गए थे कि मकान खाली पाकर बिजली विभाग ने वहां से अन्य कनेक्शनों का तार निकाल दिया। वापस आने पर जब मकान मालिक ने आपत्ति की तो विद्युत विभाग तार हटाने में आनाकानी करने लगा। अब भवन स्वामी को डर है कि किसी दिन कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। विभाग में बार- बार दौड़ने के बाद भी तार नहीं हटाया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें