मिर्जापुर। जिले में कुल औसत वार्षिक वर्षा 1099 मिलीमीटर होती है। यह जून से अगस्त तक होने वाली कुल वर्षा का 80 से 90 प्रतिशत है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में समस्या होती है। समस्या के समाधान व वर्षा जल संचयन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में खेत तालाब योजना के तहत 69 का लक्ष्य प्रदान किया गया है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्राप मोर क्राप उपघटक अदर इंटरवेंशन के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना चलाई जा रही है। इस योजना के लिए 69 तालाब बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें 42 सामान्य और 27 सूक्ष्म प्रणाली के किसानों का चयन किया जाएगा। अब तक 10 किसानों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत पिछले साल भी 69 का लक्ष्य मिला था, जिनमें से सिर्फ 27 तालाब बनाए गए थे।
इनसेट
डेढ़ लाख में बनेंगे तालाब, 52500 मिलेगा अनुदान
खेत तालाब किसानों की खेत में 22 x 20 x 3 मीटर आकार में बनेंगे। तालाब खुदाई की कुल लागत 105000.00 रुपये है। जिस पर अधिकतम 50 प्रतिशत 52500.00 रुपये अनुदान है। जिसमें खेत तालाब का कच्चा कार्य पूर्ण होने पर अनुदान का 75 प्रतिशत धनराशि 39375.00 रुपये सामान्य कृषक को प्रथम किस्त के भुगतान के पूर्व सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए टीपीए कराना जरूरी होगा। पक्का कार्य पूर्ण होने पर अनुदान की 25 प्रतिशत भुगतान 13125.00 रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
वर्जन
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानाें का चयन कर उनके खेत में तालाब बनवाए जाएंगे। पिछले वर्ष 69 तालाब का लक्ष्य मिला था, जिसके तहत 27 तालाब बनाए गए हैं। इस वर्ष फिर 69 तालाब का लक्ष्य प्रदान प्राप्त हुआ है। अब तक 10 किसानों का चयन किया गया है। - अवधेश कुमार यादव, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी।