चील्ह। क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित सागरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम नील गाय की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामरती सोनकर (42) अपने बेटे कमलेश सोनकर (18) के साथ बाइक से औराई की तरफ जा रहे थे। ज्योही सागरपुर गांव के पास अचानक आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई।
इससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामरति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश का इलाज चल रहा है।