मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में अपराध गोष्ठी की। पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
अवैध और अपमिश्रित शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व शराब माफिया, भूमाफिया, वन माफिया के खिलाफ, गैंगस्टर अधिनियम व गुंडा अधिनियम की कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों, चार्ज शीट, एफआईआर, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवो/मोहल्लों में चौपाल लगाकर, स्कूल व कालेजों में शिविर लगाए के लिए कहा। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म जैसे मुकदमों की विवेचनाओं का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामियां अपराधियों पर नकेल लगाने, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग दर्ज करने का निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय आदि मौजूद रहे।