राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पहाड़ों के गर्भ में बसे अहरौरा नगर से बड़े पैमाने पर बिना रुकावट पत्थरों की आपूर्ति लगातार की जा रही है। कार्यदाई संस्था ने पत्थरों की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए इसी माह तकरीबन 19 पत्थर कटर प्लांटों के साथ गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति के लिए करार किया है। हालांकि पूर्व में खनन क्षेत्र स्थित छह कटर प्लांटों से आपूर्ति की जाती रही है।
मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने के चलते नए कटर प्लांटों के साथ कार्यदाई संस्था ने करार किया है। आने वाले दिनों में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में पत्थर उपलब्ध कराए जाएंगे।