चूल्हे पर खौल रहा गर्म पानी को भी शरीर पर उड़ेल दिया। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। राकेश किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बघौड़ा गांव के पास वह बेसुध हो गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेज दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राकेश के मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची ने राकेश के परिजनों को सूचित किया। डा. एसके जैसल ने बताया की एंबुलेंस से संदिग्ध हाल में जला हुआ एक युवक सीएचसी आया। उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।