फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के महमदवा के एमबीडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा सात की छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा के घर फोन कर सूचना दी और स्कूल बंद कर सभी भाग गए। परिजन स्कूल पहुंचे तो छात्रा विद्यालय से दो सौ मीटर दूर अचेतावस्था में मिली।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा महमदवा के एमबीडी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा की मां ने बताया कि दीपावली की छुट्टी के बाद स्कूल खुला था। घर पर काम था तो उन्होंने बेटी को स्कूल जाने से मना किया। पर वह स्कूल चली गई। दोपहर लगभग दो बजे स्कूल से एक मैडम का फोन आया कि बेटी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और अचेत हो गई है। आरोप है कि वह विद्यालय पहुंची तो विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक व अन्य भाग गए थे। मां आनन-फानन में बेटी को लेकर पटेहरा पीएचसी गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा की मां ने स्कूल प्रबंधक और शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंचे पटेहरा चौकी प्रभारी रामनिवास सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक लवकुश बिंद ने कहा कि छुट्टी होने के बाद का मामला है। छात्रा ने क्या खाया, क्यों खाया यह नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

घटना के बाबत सीओ नक्सल अजय राय ने कहा कि छात्रा के विषाक्त सेवन करने के मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें