फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई व छात्रसंघ बहाली को लेकर सपा का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी व उसके चारो युवा प्रकोष्ठ युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी, छात्रसभा बढ़ती मंहगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ व तेल, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ व तेलों का दाम बढ़ रहा है। मंहगाई से गरीब परेशान हो गए हैं। कहा कि कालेजो की बढ़ी हुई फीस वापस लिया जाय। छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए। अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव न कराके भाजपा सरकार छात्रों के आवाज को दबाना चाहती है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अतीक खां ने कहा कि अल्पसंख्यकों, महिलाओं व ब्राम्हणों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए। अन्यथा सड़क पर उतरकर आन्दोलन किया जाएगा। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि कॉलेजों की मनमानी फीस वृद्वि से छात्र परेशान हैं। फीस वृद्वि वापस ली जाए। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी, निश्चय पाण्डेय, कुलदीप शुक्ला, दीपक यादव, बाबा यादव, रमन यादव, लवकुश अग्रहरि, अनमोल यादव, अख्तर खां, अमन प्रजापति, नागेंद्र तिवारी, सत्यम त्रिपाठी, खालिद शमीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें