फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा गांव के पास कार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने चुनार से वाराणसी की ओर जा रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दिनेश कन्नौजिया (22) पुत्र मन्नू प्रसाद निवासी चौक बाजार चुनार, नंदिनी कन्नौजिया (19) पुत्री दिलीप कन्नौजिया और अनुराग कन्नौजिया (16) पुत्र दिलीप कन्नौजिया निवासी दनियालपुर थाना सारनाथ वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी अदलपुरा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें