फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की संपत्ति को बेचा, मांगा हक तो मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिता की संपत्ति में बेटों के साथ बेटी का भी बराबर का हक रहता है, पर यहां तो बेटी के हिस्से की संपत्ति भी बेच दी। बेटी ने इसका विरोध किया तो अब उसे परिवार से ही जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता कटरा कोतवाली से लेकर एसपी, डीएम, आयुक्त, डीआईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति तक न्याय की गुहार लगा चुकी है, पर उसे न्याय नहीं मिल रहा। मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक नटवा रोड की निवासी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रिंसी अग्रवाल ने बताया कि उसके पिता ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से वह और उसका छोटा भाई है। दूसरी मां से एक पुत्री है। 2018 में उसकी शादी विशाल अग्रवाल से हुई। बताया कि पिता की पैतृक संपत्ति जो दादा ने पिता को दी थी। इसपर हिंदू सेक्शन एक्ट में 2005 में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान हिस्सा पाने का कानूनी अधिकार है। भाई, मां और बड़े पिता ने 20 मार्च 2021 को संपत्ति को बेच दिया। पांच फरवरी 2021 को रजिस्ट्रार कार्यालय में आपत्ति लगाई थी, उसके बाद भी इसकी रजिस्ट्री कर दी गई। संपत्ति हड़पने के साथ उसकी 10 लाख रुपये की एलआईसी और स्कूटी भी ले ली गई है। सीओ सिटी प्रभात कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें