फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखड़, कोन, पहाड़ी को नहीं मिला लोहिया गांव

Fri, 13 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
घर की चौखट पर - फोटो : village Lohia
विज्ञापन
जिले में वर्ष वित्तीय वर्ष 2016-17 में विकास के लिए 32 लोहिया गांवों का चयन हुआ है। लोहिया गांवों के चयन में जमालपुर और नरायनपुर को खास तवज्जो दिया गया है। सीखड़, कोन और पहाड़ी ब्लाकों के किसी भी गांव को लोहिया में चयनित नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में निराशा व्याप्त है।   
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत गांवों के चहुंमुखी विकास की कवायद की जा रही है। योजना के तहत ग्रामों का चयन करके आधारभूत सुविधाओं और व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजनाओं से गांवों को पूर्ण विकास करते हुए संपर्क मार्गो से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जिले मेेें वर्ष 2016-17 में 32 गांवों का चयन किया गया है।   विकास खंड मझवां में महानंदपुर, हलिया में हथेड़ा, चंद्रगढ़, लायन, मनिगढ़ा, पहाड़ी में नकटी मिश्रौली, भोजपुर पहाड़ी, जरहा, पटेहरा कला में मझवानी, ककरद तथा सीटी में परसिया, मगरदा कला, देवापुर पचवल और छानबे में करनी मादा, गोसीपुर, भौरूपुर अजगना, हरगढ़ का चयन किया गया है।  जमालपुर में धरवाह, सकरौड़ी, रेरूपुर, जमालपुर, जोगवां, मिर्जापुर खुर्द, कैमा रसूलपुर,  नरायनपुर में भौरहीं, भलवा, देवरिया, पचेवरा, बगही तथा लालगंज ब्लाक में बस्तरा पांडेय, हरदीहा और उसरी खम्हरिया का चयन किया गया है।
विज्ञापन
  गांवों का चयन होते ही सरकारी अमला विकास की कवायद में जुट गया है।  
मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्याें की कार्ययोजना तैयार कर लें, जिससे शासन की मंशानुरुप विकास कार्यों को ससमय पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें