फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी

Mon, 18 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विंढम फाल जल प्रपात में मौज मस्ती करते सैलानी। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना होने पर जिले के पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने सैलानियाें का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


विंढम फाल सहित लखनिया दरी, चूना दरी, खड़ंजा, टांडा फाल, कुशियरा फाल सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों का सैलानियाें ने खूब मौज-मस्ती की। जल प्रपात में स्नान करने के साथ ही बाटी-चोखा का भी लुत्फ उठाया, वहीं म्यूजिक धुनाें पर बच्चे व युवा थिरकते नजर आए।


रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते विंढम फाल में सैलानियाें का हुजूम उमड़ पड़ा। जलप्रपात में स्नान करने के पूर्व लोगों ने पहाड़ पर बाटी चोखा बनाया। पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने अपने परिवार के सदस्याें के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल-कल बह रहे झरने के पानी में स्नान करते समय लोगों ने खूब मस्ती की। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियाें की भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रहे, वहीं जल प्रपात परिसर में जरूरताें के लिहाज से मूलभूत सुविधाआें का टोटा होने से जुटे सैलानियाें को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें