फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Sun, 17 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाती केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को मुगलसराय के लिए रवाना किया। यह ट्रेन इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जिले की जनता के सहयोग से यह कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन



बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। त्रिवेणी अब रात नौ बजकर 50 मिनट पर चुनार आएगी और दस बजे मिर्जापुर के लिए रवाना होगी। 


 केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वह पहली बार जिले में आई हैं। कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा और जिले की विकास की बात सोचती हैं। काफी दिनों से मेमू ट्रेन चलाने की मांग जिले की जनता कर रही थी। इसके लिए वह कई बार रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलीं।  जनता की मांग को देखते हुए उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। इसके लिए वह उनको धन्यवाद देती हैं। 
विज्ञापन



अनुप्रिया ने कहा कि बहुत कम समय था, जब वह चुनाव लड़ने मिर्जापुर आई थीं। जनता ने उनको स्वीकार भी किया। कहा कि लोगों का उत्साह देखकर वह भी उत्साहित हो गई हैं। इससे पूर्व वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल अधिकारियों एवं भाजपा तथा अपना दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें