फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में थानेदार पकड़ा गया.. चील्ह थाने का मामला, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, गाड़ी में बैठाकर ले गए

Thu, 27 Feb 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

चील्ह थाने के दरोगा को थाने में रंगे हाथ रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। जब टीम भ्रष्ट पुलिस वाले को गाड़ी की ओर ले जा रही थी तब वो जोर जोर से चिल्ला रहा था लेकिन टीम के सदस्यों ने घुसखोर को गाड़ी में बैठाया और लेकर चले गए। 
विज्ञापन
घुसखोर दरोगा को पकड़कर ले जाते एंटी करप्शन टीम के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में रिश्वत लेकर काम करने वाले लगातर पकड़े जा रहे है। कुछ दिन पहले ही जिगना थाने का एक दरोगा पकड़ा गया था। यह मामला शांत नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को उनके  थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़र ले गई।

विज्ञापन


दोपहर में एंटी करप्शन के जिला प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम चील्ह थाना पहुंची। वहां पर एक मामले में पीड़ित जैसे ही थानाध्यक्ष को पैसा देकर थाने के बाहर आया। एंटी करप्शन की टीम थाने के अंदर गई। थानाध्यक्ष को रंगेहाथ पैसे के साथ पकड़कर गाड़ी में बैठा कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एंटी करप्शन की गाड़ी में नहीं बैठ रहे। एंटी करप्शन की टीम के कई लोग मिलकर उनको गाड़ी में जबरजस्ती बैठाकर ले गए। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें