क्षेत्र में मड़िहान पावर हाउस से जर्जर विद्युत तारों से हो रही सप्लाई आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। कलवारी बाजार सहित क्षेत्र में लटकते बिजली के तार में वाहन फंसने से वे टूटकर गिर जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की अनदेखी के चलते कभी-कभी गंभीर हादसा होते-होते बच रहा है। बार-बार हुई शिकायतों के बावजूद कोई सुधार न होने से नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। विरोध जताने वालों में राजाराम केशरी, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश देवा, विजयी सेठ, अरशद खान, राजेश मौजूद रहे।