फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रथम प्रकाश उत्सव पर हुआ सबद-कीर्तन

विज्ञापन
रतनगंज ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सबद कीर्तन करते लोग, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ की सुबह समाप्ति हुई। दोपहर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें सिख समाज के साथ ही विभिन्न समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्षता जसबीर सिंह व संचालन हरदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में खालसा वीर दल के अध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह व यूथ खालसा संगठन के अध्यक्ष अवनीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन श्री गुरु ग्रंथ साहब का पहला प्रकाश उत्सव अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में किया गया था। इस अवसर पर गुरुद्वारा में उत्साह का माहौल रहा। सभी लोग भजन-कीर्तन करने में जुटे रहे। तो कुछ प्रसाद के सेवा कार्य में जुटे थे।
जिसको लेकर सिख समाज में काफी उत्साह देखा जाता है। पूरे सिख समाज में खुशी का माहौल रहा।
विश्व भर में सिख समाज के लोगों के द्वारा इस प्रकाश उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरविंदर सिंह सरना, रघुवीर सिंह सरना, जसबीर सिंह, सुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह , जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें