राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पारिवारिक विवाद में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां एक व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल में ही लड़ाई कर ली। लड़ाई होते देख मरीज इलाज पूरा होने से पहले ही अस्पताल से भाग गया।
धनसीरिया गांव निवासी प्रदीप (45) ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां बेटे-बहू ने आपस में विवाद करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर पूरा इलाज कराए बगैर प्रदीप अस्पताल से भाग गए। धर, चौखड़ा निवासी प्रभु (45) ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खा लेने से आए धनसिरिया निवासी व्यक्ति की हालत ठीक थी। वह पूरा इलाज कराए बगैर भाग गया, जबकि चौखड़ा निवासी व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।