फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़ बस से टकराई स्कार्पियों, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। लखनिया दरी से पिकनिक मना कर लौट रही स्कार्पियो अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर पट्टी कला फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से सोनभद्र की ओर जा रही बस में टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस सवार कई यात्री भी घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनखरा गांव निवासी सफाईकर्मी विश्वनाथ उर्फ जयप्रकाश (40) बृहस्पतिवार राजेंद्र प्रसाद (41) निवासी केशवपुर थाना अदलहाट के साथ अहरौरा के लखनिया दरी पिकनिक मनाने गए थे। लौटते समय स्कॉर्पियो पट्टी कला स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची। लेकिन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से सोनभद्र जा रही निजी बस में जाकर भिड़ गई। स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार दोनों सफाई कर्मी युवकों की मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने स्कॉर्पियो में फंसे दोनों के शव को जेसीबी व गैस कटर की मदद से घंटों मशक्कत के बाद निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद कुदारन गांव व विश्वनाथ नरायनपुर ब्लाक ग्राम सभा मीरापुर के हटिया गांव में सफाई कर्मी थे।
शव भेजने पर किया चक्का जाम
अहरौरा। परिजनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात को लेकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। परिजनों को आरोप था कि बिना उनकेे दिखाए शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया। पुलिस ने बताया कि शव की हालत बहुत खराब थी। इसलिए लिए पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया। जिसके बाद परिजन माने और 10 मिनट के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बाइक फिसलकर गिरी, बाइक सवार की मौत
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित सवार फिसलकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नकहरा निवासी शिवशंकर सिंह (45) पुत्र अमरनाथ सिंह रिश्तेदारी में मड़िहान थाना क्षेत्र के भोरमार गांव जा रहा था। वह क्षेत्र के पिरल्लीपुर के पस पहुंचा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें