फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी छात्रा की बृहस्पतिवार को सर्प दंश से मौत हो गई। अहरौरा थाना क्षेत्र के लाला का गोला मुहल्ला के मूल निवासी महेन्द्र केशरी अदलहाट थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। परिवार के लोग बुधवार की रात भोजन कर सो रहे थे। पुत्री नंदिनी केशरी जो जूनियर हाईस्कूल हाजीपुर में कक्षा सात की छात्रा थी। वह भी परिवार जनों के साथ सो रही थी। रात 12 बजे उसके पैर में सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़ फूंक व जड़ी बूटी के चक्कर में सकरौड़ी, सैदूपुर व रैपुरिया ले गए, लेकिन उसने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें