फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम का मिला शव, पिता बेसुध

विज्ञापन
फाइल फोटो दीपक तिवारी की पत्नी अनीषा तिवारी ,लापता - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विंध्याचल। अखाड़ा घाट पर गंगा में हुए नाव हादसे में लापता छह लोगों में से मासूम सत्यम (5) पुत्र विकास की लाश दूसरे बृहस्पतिवार को मिली। पिता विकास पर बच्चे का शव देख मानो बुत बन गए। बाकी सदस्यों की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी घाट का माहौल द्रवित करने वाला रहा। सत्यम का शव मिलने के बाद विकास के साथ ही दीपक और राजेश के आंखों से अश्रु की धारा नहीं धमी। विकास की पत्नी गुड़िया, बेटा सत्यम (5) और शौर्य (2.5) गंगा में समाहित हो चुके हैं। विकास सिर्फ गंगा मैया से गुहार लगाता रहा कि मैय्या मेरे बबुआ को वापस कर दो। साथ में आये राजेश की पत्नी खुशबू और दीपक की पत्नी अनीषा और दो माह की बेटी (जिसका नामकरण नही हुआ था) भी काल के गाल में समा गईं। हादसे में बचीं अल्का और रीतिका भी अपनी मां को रो-रो कर बुला रही थी कि मां आ जाओ ना।

दीपक तिवारी की ढाई महीने की बच्ची ,लापता- फोटो : MIRZAPUR

विकास तिवारी की ,फाइल फोटो ,लापता पत्नी गुड़िया, शौर्य।व मृतक बेटा सत्यम- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें