उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए ई - केवाईसी जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले सभी किसान 31 मई तक अपना ई-केवाईसी अवश्य करा लें। ई-केवाईसी के बगैर उनके खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खाते नहीं जाएगी।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में कुल 348,963 किसानों को ई-केवाईसी कराना है। परंतु अब तक 182187 किसानों की ओर से ही ई-केवाईसी कराया गया है। जनपद में 166776 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। विकास खंडवार आंकड़ा बताते हुए उन्होंने बताया कि छानबे में 23628, सीटी में 17786, हलिया में 18789, जमालपुर में 17463, कोन में 7581, लालगंज में 11130, मड़िहान में 12970, मझवां में 7932, नरायनपुर में 17907, पहाड़ी में 9142, राजगढ़ में 17895 व सीखड़ विकास खंड में 6980 किसानों ई-केवाईसी नहीं कराया है। उन्होंने कहा यदि 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं हुई तो संबंधित किसान की सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि किसान भाई स्वयं अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से भी घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नंबर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर ई-केवाईसी कराने के लिए सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी कराया जा सकता है।