मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विकास कार्यों में शिथिलता मिलने पर बीडीओ ने दो सचिवों का वेतन दिया। साथ ही ग्राम पंचायत को सामग्री सप्लाई में लापरवाही बरतने वाली फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान गोशाला के शेड के निर्माण में शिथिलता बरतने पर बीडीओ ने सचिव दिनेश गौतम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी तरह खेल मैदान के निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी पप्पू मोदनवाल का जुलाई का वेतन रोक दिया। वहीं, ग्राम पंचायत में सामग्री आपूर्ति करने में लापरवाही बरतने पर सागर इंटर प्राइजेज को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आवास, एमडीएम शेड और खेल मैदान के निर्माण के अलावा फैमिली आईडी कार्ड बनाने का काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीओ जयगणेश पांडेय, एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह, दिनेश कुमार, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद बिंद, श्यामधर तिवारी, सौरभ गौड़, उमाकांत आदि मौजूद थे।