फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदवा, हलिया का तटबंध टूटने से सड़क हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र में अदवा हलिया राजवाहा का रविवार की रात तटबंध टूट गया। जिससे हथेड़ा, अहुगी संपर्क मार्ग बाधित हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

काफी दिनों से नहर का पानी नाले में रिस रहा था । देर रात नहर में छूटने पर तटबंध पानी का भार न संभाल सका। पानी बहाव के चलते नहर के पास से गुजरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे आवागमन न सिर्फ बाधित हो गया बल्कि ग्रामीणों को चार किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर में पानी का संचालन तो बंद कर दिया लेकिन आवागमन के लिए रोक नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गर्मी के समय नहर का मरम्मत कराया गया था। लेकिन उसे उसी हाल पर छोड़ दिया गया, जिसके चलते तटबंध टूटा। नहर का तटबंध टूटने से टेल तक पानी नहीं जा पा रहा है। लल्लन ओझा, रानी सोनी, पंचू लाल, बनवारीलाल, लाला, अरुण मौर्य, लालजी ,राजकुमार ,सुरेश सोनकर आदि ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें