फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के भाव लुढ़कने से गरीबों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधिकांश सब्जियों के भाव गिरने से गरीब परिवार राहत में हैं। सब्जियों पर छाई महंगाई से शादी, विवाह के मौसम में बरातियों के आवभगत में गरीबों को कठिनाई आ रही थी। बाजार में नया आलू आ जाने से पुराने आलू के साथ ही नए आलू के भाव भी निरंतर कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जहां हरा मटर का भाव 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, वहीं सोमवार को घंटाघर स्थित मंडी में मटर 40 से 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। इसी तरह टमाटर के भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़ककर 45 से 50 रुपये तक पहुंच गया। बाजार में नया आलू आ जाने से पुराने आलू की मांग घट गयी। नया आलू 25, पुराना आलू 15, प्याज 25, बैगन 15, पालक 12, कोहड़ा 20, लौकी 15, भिंडी 25, करैला 60, हरा मिर्चा 20, अदरक 60, हरी धनियां 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। फूल व पत्ता गोभी 15 से 20 रुपये प्रति फूल बिक रहा है। थोक मंडियों इसके भाव काफी कम हो गए हैं। जिससे किसानों को कई सब्जियों का लागत मूल्य निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें