फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर व चुल्हे की हो रही ब्लैक मार्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजगढ़ क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी की ओर से पात्र लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने के नाम पर खुलेआम शोषण किया जा रहा है। वहीं, नियमों को ताक पर रखकर बिना कनेक्शन कराए ही अवैध रूप से सिलिंकर की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पात्र लाभार्थी राजगढ़ गांव निवासी कंचन देवी पत्नी अशोक कुमार, तारा देवी निवासी नदिहार, उर्मिला देवी निवासी कोन, प्रमिला निवासी धनसिरिया, फूलकुमारी निवासी सेमरी को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया है।
परंतु क्षेत्र में संचालित एक गैस एजेंसी की ओर से महीनों बीत जाने के बाद भी उपभोक्ता को मुफ्त में दिए जाने वाला गैस सिलिंडर, चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप नहीं दी गई है। जबकि उपभोक्ता कई बार गैस एजेंसी का चक्कर लगाते लगाते थक हार गए। गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नया कनेक्शन देने के नाम पर तैनात एक कर्मचारी ने 3200 रुपये लेकर एक गैस सिलिंडर थमा दिया गया। परंतु न तो नए कनेक्शन का पेपर दिया, न ही पाइप, रेगुलेटर व गैस चूल्हा ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें