फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर बुलंद की आवाज

Fri, 01 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच व जिला कुश्ती संघ के सदस्य। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
जन-समस्याओं को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच व जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। मंच के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर नवरात्र पूर्व तरकापुर स्थित पशु वधशाला बंद करा कर संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने, पशुवध और खुले में मांस बिक्री पर नियंत्रण की मांग की। कार्यक्रम के दौरान डीएम के जरिए राज्यपाल को 21 सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए  दिवाकर मिश्र ने कहा कि जनहित में युवाओं का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। कहा कि पशु वधशाला बंद करने, गंगा प्रदूषण को रोकने व खुले में मांस की बिक्री को लेकर विगत एक वर्ष से युवाओं द्वारा संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते युवा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं।


चेताया कि जनहित में यदि युवाओं की आवाज की अनदेखी की गई तो कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राज्यपाल को सौंपे गए 21 सूत्री मांगों के माध्यम से मांग किया गया कि नगर के बीचो बीच चल रहे पशु वधशाला को बंद किया जाए तथा नवरात्र के पूर्व विंध्याचल सहित शहर के अंदर खुले में मांस की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन



नवरात्र के मद्देनजर विंध्याचल के गंगा घाटों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। पशुओं के लिए भी प्याऊ की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान दिनेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, गौरव ऊमर, अंकित तिवारी, सोनू जायसवाल, मुकेश गुप्त, सिद्धार्थ मिश्र, अवनीश कुमार, दीपक त्रिपाठी, संदीप दूबे, जितेंद्र, सुनील, आशीष मिश्र,  राघवेंद्र सेठ, मनोज यादव, संकल्प पाठक, विनीत त्रिपाठी, प्रहलाद उपाध्याय, लवकुश गुप्त, रोहित त्रिपाठी, संतोष तिवारी, आलोक दूबे, निखिल खत्री, जय यादव, प्रवीण दूबे, अमन सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें