घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय मेें गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड बैठक में गर्मी के दिनों में लोगों को होने वाली पेयजल समस्या और स्वकर प्रणाली का मुद्दा छाया रहा। बोर्ड ने सर्व सम्मिति से निर्णय लिया कि सभासदों की स्वीकृति के बाद गरीबों की लड़कियों की शादी पर नगर पालिका द्वारा टैंकर से नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
बोर्ड बैठक में सुंदर मुंदर इंटर कालेज को महाविद्यालय बनाने का भी मुद्दा प्राथमिकता से छाया रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री ने अध्यक्षता करते हुए सभासदों के साथ स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और स्वकर प्रणाली सहित सात एजेंडों पर विस्तार से चर्चा किया। सभासद ताबीर शौकत, प्रदीप, मकबूल भारतीय ने गरीबों की लड़कियों की शादी और धार्मिक समारोहों में टैंकर से नि:शुल्क पानी आपूर्ति की मांग किया।
सभासदों की सहमति के बाद नि:शुल्क पानी देने का निर्णय बैठक में लिया गया। सभासद अवनीश मिश्रा ने स्वकर प्रणाली के तहत हाउस टैक्स का मूल्यांकन करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में मनमाने ढंग से खुले होटल, लाज, नर्सिंग होम और स्कूलों पर नए तरीके से कर लगाया जाए।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शासन द्वारा इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को कर से मुक्त किया गया है। सभासद प्रदीप ने नगर पालिका परिषद में घटिया कुर्सी खरीदने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करके मुख्यालय द्वारा कुर्सियों की खरीद किया गया है।
कुर्सी खरीदने के लिए तकनीकी विभाग की अनुमति नहीं लिया गया था। ईओ ने समिति से मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभासद लवकुश प्रजापति और प्रदीप ने सुंदर मुंदर इंटर कालेज के महाविद्यालय बनाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। ईओ ने बताया कि संबंधित पत्रावलियां नहीं मिल रही हैं।
पत्रावलियों के उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एकंाउटेंट सतीश राय को सौंपा गया है। बोर्ड बैठक के दौरान टीएस सुनील त्रिपाठी, केएनए एलएम यादव, सभासद राजेश सोनकर, अर्चना गुप्ता, जेई विनय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव रहे।