फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हिस्ट्रीशीटर की गैंगस्टर एक्ट के तहत एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित में हिस्ट्रीशीटर वाहिद इकबाल की गैंगस्टर एक्ट के तहत विंध्याचल, शहर और कटरा कोतवाली पुलिस ने राजस्व टीम के साथ मिलकर एक करोड़ की संंपत्ति को कुर्क किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि विंध्याचल के नागकुंड गजिया कंतित निवासी वाहिद इकबाल पर 21 प्राथमिकी दर्ज है। इसमें 17 शहर कोतवाली और चार कटरा कोतवाली में दर्ज है। इसमें चोरी और बेईमानी के साथ गैंगस्टर एक्ट के मामले हैं। वाहिब इकबाल शातिर है। गैंग लीडर भी है। सबसे अधिक चोरी की प्राथमिक दर्ज है। इसके अलावा मादक पदार्थ बेचने पर एनडीपीएस और एससीएसटी एक्ट की भी प्राथमिकी उस पर दर्ज है। उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर रविवार को कंतित स्थित 600 वर्गफीट भूमि को गैंगस्टर एक्ट के तहत डुगडुगी बजाकर कुर्क किया। विंध्याचल के साथ शहर और कटरा कोतवाली पुलिस और राजस्व की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें