फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक सामान ले जाना वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने केंद्राध्यक्षों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूर्णतया नकलविहीन, शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का सम्पूर्ण दायित्व केंद्र अध्यक्षों का है। परीक्षा कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस कर्मचारी भी अपने-अपने दायित्वों का पूरी पारदर्शी व निष्ठा पूर्वक करें। परीक्षा के लिए 19 कालेजो को केंद्र बनाया गया है। जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में 19 सेंटर तथा द्वितीय पाली में 12 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली में नौ हजार एक सौ आठ एवं द्वितीय पाली में पांच हजार छह सौ 29 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 38 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्र के उन कक्षों पर विशेष ध्यान रखा जाये जो बंद पड़े हो अथवा उनको प्रयोग न किया जाता हो। परीक्षा केन्द्र के अन्दर अभ्यर्थियो के साथ- साथ, कक्ष निरीक्षक तथा अन्य किसी भी कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन/ स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नही हैं। केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर अपने साथ सामान्य कीपैड वाला जो कैमरा रहित और स्मार्ट फोन की श्रेणी न आता हो ले जा सकते हैं। अपर जिलाधिकरी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अभ्यार्थियो को परीक्षा हाल तथा कक्ष के भीतर प्रवेश पत्र तथा काले वाल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नही दी जायेगी। परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। परीक्षा केन्द्रो पर समय से पूर्व प्रश्नपत्रो को सुरक्षित पहुंचाने का दायित्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। सभी उपजिलाधिकारीगण, परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें