फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की जांच की जाएगी। इसके लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। साथ ही कहा है कि वे जांच कर 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले में संचालित अशासकी सहायता प्राप्त विद्यालयों के संबंध में काफी दिनों से मंडलायुक्त को शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने इस समिति का गठन किया है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन तथा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शामिल हैं। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया है कि जांच में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के प्रबंध समिति के चुनाव से संबंधी, प्रबंध समिति द्वारा किए गए शिक्षक अथवा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी तथा नियुक्त शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सत्यापन एवं वेतन भुगतान संबंधी बिंदुओं को प्रमुखता से शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें