मिर्जापुर। मेजर ध्यांनचंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाई गई। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विविध खेलों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़, हॉकी, फुटबाल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
नेहरु युवा केंद्र और निषाद युवा मंडल की ओर से रविवार की सुबह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता डा. विनोद बिंद ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। तीन किमी मैराथन में शामिल धावकों ने विसुंदरपुर से सरैया पुल तक दौड़ लगाई। मैराथन में सोनू प्रथम, संतोष यादव द्वितीय, राजकुमार बिंद तृतीय, श्याम सुंदर चौथे और विकास गुप्ता पांचवे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने सभी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान उदल, चंद्रमा प्रसाद बिंद, विजयशंकर बिंद, नंदलाल बिंद, शिवानंद निषाद, अतुल चौधरी रहे। संचालन हरिश्चंद्र ने किया।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की तरह रविवार को कछवां गांधी विद्यालय इंटर कालेज के मैदान में 14 वर्षीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कछवां क्रिश्चियन स्कूल, मदरस अनावरुल उलूूम, डीएचए, पं. लालबहादुर इंटर कालेज मझवां, गुरुनानक, जेसी, पं. लोकपति त्रिपाठी, उमेदा देवी इंटर कालेज, कछवां हाकी स्पोर्टिंग क्लब रहे। हॉकी का फाइनल मुकाबला मदरसा अनावरुल उलूम व कछवां स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। कछवां स्पोर्टिंग क्लब ने 4-2 से फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर और पुरस्कार वितरण किया। निर्णायक की भूमिका में मो. अनवर हुसैन, राजकुमार, सुशील कुमार, धर्मेेंद्र, शशिभूषण, शैलेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, नेटबाल सचिव विवेक कुमार मिश्र, अनवर हुसैन आदि रहे।
नगर के जीआईजी मैदान में महिला मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। सांई स्पोर्टिंग क्लब ब्लू और डालफिन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। सांई स्पोर्टिंग क्लब ने दो-एक से मैच जीत लिया। सांई स्पोर्टिंग से पहले हाफ में श्रेया तिवारी ने और सेकंड हाफ में साक्षी केशरवानी ने गोल किया। डालफिन क्लब से श्रद्धा त्रिपाठी ने एक गोल किया। मुख्य अतिथि दीपक चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कोच अजय सिंह रहे। इस अवसर पर रमेश तिवारी, राम नरायण केशरवानी, राजधर पाल, अनुष्का, निकिता, नेहा, प्राची, उर्मिला, रत्ना, सुमन, यशस्वी, ओजस्वी, राखी, वंदना आदिरहे। लालगंज, ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज में संपन्न हुई। जिसमें युवाओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका में राजेंद्र सिंह यादव, दिनेश विश्वकर्मा और खिलाड़ियों में पप्पू सिंह, लल्ला यादव, सरताज हुसैन, रमजान, मोहम्मद इस्माइल, शुभम सिंह ,गुलाम रसूल, बब्बू पटेल, शुभम तिवारी आदि रहे। अहरौरा, नगर क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय के मैदान में खेल दिवस के उपलक्ष के दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी। इसमें लगभग 70 धावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, ग्राम प्रधान धीरेंद जी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा 1600 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया । एक से सात स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार दिया गया। कोच अवधेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वनस्थली के समीप स्थित ग्राउंड पर सीमित संसाधनों के बीच एक साल से नि:शुल्क स्पोर्ट प्रशिक्षण चलाया जाता है। जिसमे 35 से 40 गांव के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने आते है। मुख्य अतिथि विनीत सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक माध्यम है जिसके द्वारा हर व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। ग्राउंड पर उपस्थित खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास इन बच्चों और खिलाड़ियों के लिए किया जाएगा द्य इस दौरान विकाश , कुलदीप, अभिनंदन, बलदेव, राजू, राहुल , रवि, विशाल, मनीष , रोहित, शिवेश नंदन, सोनू, शिराजू, आजाद, चंददेव, शिवम, शशांक, नसीम, सुदर्शन , जितेंद्र, दीपक , आनंद, पंकज , शिंटू, चंदिका, किशन, अभय , विनीत विशाल ,विनय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।