फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान कर पितरों को किया याद

Sat, 01 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के बरियाघाट पर पितरों को पिंडदान करते लोग।
विज्ञापन
अमावस्या तिथि पर विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामगया घाट एवं नगर क्षेत्र के बरियाघाट सहित जिले के ग्राम्यांचलों में गंगा तट पर पिंडदान करने वालों का रेला लगा रहा। गंगा में स्नान-ध्यान करने के बाद लोगों ने पितरों को पिंडदान किया। 
विज्ञापन


विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामगया घाट पर पितरों को पिंडदान करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। गंगा घाट पर पहुंचे लोगों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से पिंडदान कर अपने-अपने पितरों को तर्पण किया।

शिवपुर बाजार से रामगया घाट तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। सुुबह से दोपहर तक रामगया घाट पर भीड़ का दबाव बना रहा। मार्ग की पटरियों पर श्राद्ध करने के सामानों की दूकानें लगी रहीं, जहां से लोगों ने अपने अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी की। रामगया घाट पर कई लोग भी परिवार के सदस्यों के सहारे पहुुंचे और गंगा में डुबकी लगा कर अपने पितरों का पिंडदान किया।
विज्ञापन


उधर, बरियाघाट पितरों को तर्पण करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दोपहर तक विधि-विधान पूर्वक श्राद्घकर्म किया गया। शिवपुर स्थित रामगया घाट एवं बरियाघाट सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में लोगों ने विधि-विधान पूर्वक पिंडदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें