फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारे से गूंजा विंध्य धाम

Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
विंध्यधाम में 10 दिवसीय शारदीय नवरात्र मेला शनिवार की भोर में मंगला आरती के साथ शुरू हो जाएगा। शुक्रवार की रात से ही सांचे दरबार की जय और पहाड़ावाली की जय-जयकार से धाम गुंजायमान हो उठा। विंध्यधाम, अष्टभुजा मंदिर और मां काली मंदिर की फूल पत्तियों व झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। जिला प्रशासन सुबह से शाम तक मेेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। 
विज्ञापन


    घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से मंदिर परिसर देवीमय हो गया। शुक्रवार की देर रात तक विंध्य दरबार तक पहुंचने वाली सभी सातों गलियां, गंगा और प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से पट गए थे। विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।


जिलाधिकारी कंचन वर्मा की अध्यक्षता में विंध्याचल के पुलिस कैंप कार्यालय में नवरात्र मेला में ड्यूटी में लगाए गए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों व प्रशसनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।   जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्र मेले को गरिमामय एवं भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी निष्ठा, लगन व उत्साह के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक रणनीति के तहत कारगर कदम उठाए गए हैं। सादे कपड़ों में पूरे मेले में पुलिस बल चक्रमण कर हर गतिविधियों पर नजर रखे।
विज्ञापन


डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मेला क्षेत्र में जेबकतरों व जहरखुरानों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा ऐसे लोगों की धरपकड़ की जाए। मेले में साफ-सफाई, चिकित्सा, प्रकाश एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना   नहीं करना पड़े। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बताया कि मेले              र्याप्त पुलिस बल की तैनाती  की गई है। 

  उन्होंने मेले में लगे सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। एसपी ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें। इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें