फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ व दस अगस्त को कांग्रेस निकालेगी भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में नौ व दस अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो तथा महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मिर्जापुर मंडल के प्रभारी मकसूद खान ने कहा कि 9 अगस्त को छानबे विधानसभा क्षेत्र, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र व चुनार विधानसभा क्षेत्र में और 10 अगस्त को नगर विधानसभा क्षेत्र तथा मझवां विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालकर भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो का नारा दिया जाएगा। खान ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत अध्यक्ष बनाया जाएगा और हर बूथ पर दो बीएलओ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लोगों को मतभेद भुलाकर काग्रेस पार्टी के लिए काम करना होगा, तभी हम लोग विजयी होंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ जनता से संपर्क किया जाएगा। कहा कि नौ और 10 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर भाजपा गद्दी छोड़ो महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में पद यात्रा निकाली जाएगी। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दीपचंद जैन, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, सुधाकर, अशोक उपाध्याय, कृष्ण गोपाल चौधरी, गुलाब पांडेय, राजेश मिश्रा ज्योति, पूर्व प्रधान संजय दुबे, सरूप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें