फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर रेक्सा गांव में मंगलवार की रात को कुएं में गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। बुधवार की सुबह बिस्तर पर न मिलने पर खोजबीन की गई तो गांव के कुएं में उतराया हुआ शव मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी फुटनिया देवी (92) मंगलवार की रात खाना खा कर घर के बरामदे में चारपाई पर सो गई। बुधवार सुबह बिस्तर खाली देख परिजन उनको खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली। सुबह गंव के लोग कुएं में पानी लेने गए तो देखा कि महिला का शव कुएं में उतराया हुआ था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पूर्व प्रधान राशिद अली ने बताया कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ थी। जिसके कारण एक माह पूर्व भी कुएं में कूदने का प्रयास किया था। उस समय ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें