फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह पाइप लीकेज पर अधिकारियो को लगायी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कंतित में कई जगहों पर बिछाई गई पाइपलाइन में हुए लीकेज पर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही शिवपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण के समय प्रोजेक्ट मैनेजर या अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शिवपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि अधिशासी अभियंता जल निगम से संपर्क कर जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत बिछाई जाने वाली पाइप बिछाने के कार्य के लिए सर्वे कराने के बाद ही पुल से संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण किया जाए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि पाइप बिछाने का कार्य सर्वे कर तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। कंतित ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत बिछाई गई पाइप और हाउस कनेक्शनों का भी निरीक्षण किया। सात सौ मीटर बिछाई गई पाइप लाइन में चार स्थानों पर पाइप लीकेज के कारण तेजी से पानी बह कर खेतों में जा रहा था। उन्होंने एक स्थान पर बिछाई गई पाइप लाइन की गहराई को भी देखा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (नमामि गंगे) को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल लीकेज वाले स्थानों पर मरम्मत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक मकान के सामने कनेक्शन से टोटी न लगे रहने के कारण अनवरत पानी गिर रहा था, जिस पर तत्काल टोटी लगाने का निर्देश दिया गया।
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने जाह्नवी होटल से इमामबाड़ा तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का भी निरीक्षण किया। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और नगर में जाम की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान सड़क निर्माण में कोई प्रगति न दिखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। यह घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का द्योतक है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि आज ही शाम तक लिखित रूप में दें कि सड़क मरम्मत का कार्य कब तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें