फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर, परिचितों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के बकियाबाद गांव में सोमवार की रात लाइनमैन की गोली मारकर की गई हत्या मामले में अभी तक हत्यारोपी इंद्रजीत बिंद उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के साथ उसके परिचितों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस नामजद हत्यारोपी के साथ अज्ञात लोगों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बकियाबाद निवासी अनिल सिंह ( 35 ) पुत्र रमाशंकर सिंह पिरल्लीपुर पावर हाउस में संविदाकर्मी था। सोमवार की रात को बकियाबाद गांव के भगैती देवी मंदिर के पास के इलाके में बिजली नहीं आ रही थी। सूचना पर संविदाकर्मी अनिल सिंह गांव में बिजली समस्या को दुरुस्त किया। घर जाते समय गांव में चौराहे पर वह इंद्रजीत बिंद और दो अन्य से मिला। इसके बाद इंद्रजीत के साथ वह भगवती देवी मंदिर की ओर बढ़ा। मंदिर के पास पहुंचने पर उसने पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद दूसरी गोली उसके दाहिने सीने में मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां मुनक्का देवी की तहरीर पर आरोपी इंद्रजीत बिंद उर्फ मुन्ना पुत्र छविनाथ और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है, पर अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें