मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार 18वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले 49 दिन पर एक संक्रमित मिला था। 39 गांवों में प्रथम डोज पूरी हो गई है। अब तक 19 लाख को लगा टीका लगाया जा चुका है।
जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 118 दिनों की बात करें तो सिर्फ आठ संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11042 है। अब तक 10925 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को 1890 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक 10,792 का सैंपल लिया जा चुका है। 10 लाख सात हजार 926 की रिपोर्ट आई है। 866 की रिपोर्ट आना बाकी है।
उधर, कोरोना से बचने के लिए जिले में अब तक 19 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें प्रथम डोज लगभग 13 लाख 80 हजार और दूसरी डोज में पांच लाख 53 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। जिले के 39 गांव ऐसे हैं, जहां पर सभी लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। सोमवार को सरकारी बूथों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। टीकाकरण कैंप में 21556 लोगों को टीका लगाया गया।