फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन से नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को लगातार 14वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले 49 दिन पर एक संक्रमित मिला था। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। टीकाकरण कैंप में 12854 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पिछले 114 दिनों की बात करें तो सिर्फ आठ संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 42 है। अब तक 10 हजार 925 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 1986 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक 10 लाख एक हजार 436 का सैंपल लिया जा चुका है। 10 लाख 522 की रिपोर्ट आई है। 914 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 98 हजार 182 का एंटीजन किट से जांच करायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें