मिर्जापुर। देश में ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच जिले में राहत है। बृहस्पतिवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस भी नहीं है। पिछले 154 दिनों की बात करें तो सिर्फ नौ संक्रमित मिले हैं। टीका लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब तक 168 गांवों में सभी ग्रामीणों को प्रथम डोज का टीका लग चुका है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 43 है। अब तक 10 हजार 926 लोगों ठीक कोहोने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. वीके भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2406 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अब तक 10 लाख 85 हजार 16 का सैंपल लिया जा चुका है। 10 लाख 83 हजार 637 की रिपोर्ट आई है। 1379 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 41 हजार 389 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। उधर, जिले में बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल पर बने टीकाकरण कैंप के साथ गांव में भ्रमण कर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 19741 लोगों को टीका लगाया गया।