फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पैचिंग में लापरवाही, प्रदर्शनकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छानबे विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सड़क के पैचिंग कार्य में लापरवाही व मनमानी पर विरोध में नारे बाजी की। बता दें कि वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग की ओर से जिगना कुशहा संपर्क मार्ग पर गड्ढों में गिट्टी डालकर पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

छानबे विकास संघर्ष समिति के लोगों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य न कराए जाने पर रोष प्रकट करते हुए सड़क पर खड़े होकर लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में नारा लगाते हुए, सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया है। बताते चलें कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2018-19 में कराया गया था। उस वक्त ही यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। मौके पर जैनेंद्र सिंह, राम सिंह, विजय शंकर पांडेय, संग्राम बिंद, छवि राज पाल, कौशलेश तिवारी, संकठा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें