फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन के संरक्षक फर्जी ढंग से फंसाए जाने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायतराज ग्राम प्रधान संगठन छानबे व प्रमुख प्रतिनिधि ने ब्लाक मुख्यालय विजयपुर में बैठक कर प्रधान संगठन के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी बुर्जु्ग बेचन सिंह के विरुद्ध जिगना थाने में फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण व गाली गलौज का मुकदमे को निरस्त करने की मांग किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी उषा पाल को सौंपते हुए ग्राम प्रधानों ने निर्णय लिया कि मामले को लेकर संगठन कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। प्रधानों का कहना है कि यदि तत्काल मांगों को न माना गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अवधराज सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल, बृजेश मिश्र, कमलेश बिंद, रामू सिंह, विरेंद्र कुमार यादव, संजय यादव, दिलीप कुमार पाठक, शिव कुमार बिंद, लालमणि पाल, भोलानाथ बिंद, हृदयशंकर मौर्य, अतुल दुबे, पंचबहादुर सिंह भाष्कर सिंह, कृष्णकुमार दिक्षित, त्रिभुवन मौर्य व रमाशंकर बिंद आदि मौजूद रहे। बता दें बृहस्पतिवार को सायंकाल साढे तीन बजे सैकडों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी धरना प्रदर्शन कर थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने, दलालों को थाने में बैठाने व न्याय पूर्ण तरीकें से कार्य करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें