फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023: तीन बजे भोर से विंध्याचल के लिए मिलेंगी रोडवेज बसें, नवरात्र के दौरान नहीं बंद होता कपाट

Sat, 14 Oct 2023 10:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर

सार

नवरात्र में वाराणसी से विंध्याचल के लिए रोडवेज की 80 बसें चलाई जाएंगी। इसमें वाराणसी और मिर्जापुर की बसें शामिल हैं। भोर में तीन बजे से ही बसें मिलने लगेंगी। बस में जैसे ही 25 यात्री सवार होंगे, वैसे ही विंध्याचल रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन
विंध्याचल में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में वाराणसी से विंध्याचल के लिए रोडवेज की 80 बसें चलाई जाएंगी। इसमें वाराणसी और मिर्जापुर की बसें शामिल हैं। भोर में तीन बजे से ही बसें मिलने लगेंगी। बस में जैसे ही 25 यात्री सवार होंगे, वैसे ही विंध्याचल रवाना हो जाएगी। रात में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 20 बसें रिजर्व रखी गई हैं। एआरएम ग्रामीण वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर और वाराणसी डिपो की बसें विंध्याचल रूट पर लगाई गई हैं। 

चारों प्रहर की आरती के वक्त बंद होगा कपाट

 नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट नौ दिनों के लिए 24 घंटे खुला रहता है। माता के चारों प्रहर की आरती के बाबत मात्र एक-एक घंटे के लिए कपाट बंद किया जाता है। आरती के पश्चात पुनः मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाता है। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के दौरान सिर्फ चारों प्रहर की आरती के लिए एक-एक घंटे मां का कपाट बंद रहेगा।

विज्ञापन

काली खोह, अष्टभुजा देवी मंदिर श्रद्धालुओं से रहा गुलजार

विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन के लिए उमड़ा भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर त्रिकोण परिक्रमा पथ के विंध्य पर्वत पर विराजमान महाकाली एवं अष्टभुजा देवी मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। दोनों देवी मंदिर रंग-बिरंगे झालरों और बत्तियों से सजाए गए हैं। मंदिर में प्रवेश एवं वहां से निकास के लिए प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई है। ताकि भक्त सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें। शारदीय नवरात्र को देखते हुए मंदिर मार्ग पर प्रसाद व शृंगार की दुकाने सजी रहीं।

सस्ते दर पर मिलेगी पूड़ी-सब्जी

शारदीय नवरात्र मेले के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज परिसर में दस रुपये में पांच पूड़ी और सब्जी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कम दाम पर भोजन मिलने से काफी राहत होगी। कोटेदार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र की भांति इस बार भी मेला में यात्रियों को पूड़ी-सब्जी वितरित की जाएगी।

श्रृंगार और माता की आरती के समय में बदलाव।

  • मंगला आरती - भोर में 3 से 4 बजे तक।
  • राजश्री आरती - मध्याह्न 12 से 1 बजे तक।
  • संध्या आरती - शाम 7 से 8 बजे तक।
  • बड़ी आरती- रात 9:30 से 10:30 बजे तक।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे वेश में भी तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

विंध्याचल मंदिर के चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के दौरान विंध्य क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े एवं चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। एटीएस, उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एलआइयू, क्राइम ब्रांच एवं सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लगे मेटल डिटेक्टर एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों से संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी करा रहा है। चोर, उचक्के व अराजक तत्व सक्रिय न होने पाएं, इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने खुफिया तंत्र को मजबूत कर मेला क्षेत्र में जगह-जगह सादे वेष में तैनात किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें