फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के भौरही गांव में रविवार की रात को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहरामगंज निवासी बंशी गुप्ता ने पुत्री खुशबु गुप्ता (21) का विवाह आठ माह पूर्व भौरहीं गांव निवासी शिवलाल के पुत्र सूरज से किया था। रविवार की रात को विवाहिता ने की लाश फंदे से लटकी मिली। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शादी के तीन माह बाद से ही बाइक के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति सूरज गुप्ता व सास ऊषा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें