फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े हैं बालिकाओं के अधिकांश ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के आईटीआई (राजकीय औद्योगिक संस्थान) में शासन ने प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र या छात्राएं सूची के हिसाब से 18 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। माना जा रहा है कि यह निर्णय बड़ी संख्या में खाली सीटों को देखते हुए किया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर में तीन आईटीआई कालेज हैं। तीनों में ही छात्राओं वाले ट्रेड की सीट बड़ी संख्या में रिक्त हैं। अब तक कढ़ाई की पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में लड़कियां आवेदन करती थीं। लेकिन अब हाल यह है कि 20 में से 20 सीटें खाली हैं। इसके साथ ही शीट मेटल में 19 में से 14 सीट खाली हैं। सिविंग में 19 में से 10 सीट खाली हैं। इसी तरह से चुनार में फैशन डिजाइनिंग में 40 में से 36 सीट रिक्त हैं। कास्मेटोलाजी में 40 में से 35 सीट तथा प्लंबर व वेल्डर में क्रमश: 45 व 31 सीट खाली हैं। इसी प्रकार छानबे में पेंटर के 12, प्लंबर के 19 व ड्रेस मैटेरियल के 10 स्थान अभी भी रिक्त हैं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रवेश की तिथि 18 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसमें यदि किसी ने आवेदन नहीं किया है तो वह भी आवेदन कर प्रवेश करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें