फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखनऊ में अग्रवाल प्रशिक्षण संस्थान मोती नगर में 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सब जूनियर कैडेट्स और जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने भी पदक जीता।
विज्ञापन

मिर्जापुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रामू सोनकर ने बताया कि जनपद से सचिव शंभू नाथ की अगुवाई में सब जूनियर कैडेट्स और जूनियर खिलाड़ियों को मिलाकर 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर में आराध्या मौर्या ने गोल्ड, प्रियांशु सोनकर, अनुष्का मौर्य यति प्रजापति, पलक सिंह, रितिका सिंह ने सिल्वर मेडल व जूनियर में आशीष पटेल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पूमसे में प्रियांशु सोनकर, आराध्या मौर्य, नीलय दुबे ने गोल्ड, लय दुबे ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच के रूप में अमरदीप व मैनेजर विवेक कनौजिया, नेशनल रेफरी मैनुल कदर, विनय चौरसिया, राकेश कुमार, आफताब अहमद व विष्णु पांडेय, अश्वनी पांडेय ने खिलाड़ियों के उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट की। संस्था के अध्यक्ष रामू सोनकर ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वह सभी आगामी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें